सड़क मार्ग से अलीगढ़ और हाथरस आने-जाने वाले लोगों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है। एक दिन के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
मथुरा में रेलवे की ओर से किए जा रहे अनुरक्षण कार्य के लिए सोनई राया स्टेशनों के बीच फाटक को शनिवार रात से रविवार की शाम तक के लिए बंद किया जाएगा।
राया हाथरस मार्ग रेलवे क्रासिंग को अनुरक्षण कार्य के लिए शनिवार की रात आठ बजे से बंद कर दिया जाएगा। जिसे रविवार की शाम चार बजे खोला जाएगा। यह जानकारी सहायक मंडल इंजीनियर पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा दी गई।
अलीगढ़ से आने वाले वाहन चालक खैर, बाजना कट से ताज एक्सप्रेसवे से शेरगढ़, छाता होते हुए मथुरा पहुंचेंगे। हाथरस से मथुरा आने वाले वाहन चालक सादाबाद, दाऊजी होते हुए मथुरा पहुंचेंगे।