कासगंज। वेलेंटाइन वीक की शुरु आत आज से यानि शुक्रवार से हो जाएगी। आज युवा दिल एक दूसरे को गुलाब देकर प्रेमी को अपने दिल के जज्बात बताएंगे। इसके लिए युवाओं ने तैयारियां भी शुरू कर दीं हैं। कोई अपने प्रेमी को लंच पर ले जाकर दिल की बात कहेगा तो कोई उसके लिए सरप्राइज देने की योजना बना रहा है। इसके लिए शहर बाजारों में तैयारियां हो गई हैं।
वेलेंटाइन वीक के प्रति युवाओं में क्रेज तेजी से बढ़ा है लेकिन युवा संगठनों के विरोध को देखते हुए चोरी छिपे ही इस वीक को मनाते आए हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी तैयारी कर ली हैं। युवाओं ने इस वीक में अपने प्रेमी-प्रेमिका को उपहार देने के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर लिए है। वीक का पहला दिन रोज डे है।
ऐसे में फूल विक्रेताओं ने भी अधिक गुलाब मंगाए हैं। युवाओं ने गुलाब और उपहार फूल देने के लिए अपने मिलने के स्थान निर्धारित कर लिए है। इसके साथ ही बाजार से आर्टीफिशियल गुलाब की भी खरीदारी की गई है। फूल विक्रेता राजू ने बताया कि इस दिवस को देखते हुए तैयारियां की गई हैं। बागबानों से गुलाब का फूल डंडी सहित लाने के लिए भी कहा गया है। ताकि युवाओं को इनकी बिक्री की जा सके। युवा आदित्य ने कहा कि इस सप्ताह का काफी दिनों से वह इंतजार कर रहे थे। उन्होंने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। उपहार की खरीदारी भी की गई है।