फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कक्ष निरीक्षक और मजिस्ट्रेट भी नहीं ले जा सकेंगे परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल

Wed, 18 Dec 2024 06:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीसीएस प्री-2024 परीक्षा के लिए डीएम ने ली बैठक, जारी किए निर्देश, होगी वीडियोग्राफी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा-2024 के संबंध में बुधवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने गाइडलाइन जारी की। कहा, कक्ष निरीक्षक और मजिस्ट्रेट भी परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा प्रारंभ होने से 45 मिनट पूर्व प्रत्येक दशा में पहुंचना होगा। स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा संपन्न कराने के बाद वीडियोग्राफी के साथ लिफाफे सीलिंग कराएंगे।

जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर 22 दिसंबर को परीक्षा आयोजित होगी। उक्त परीक्षा में 5472 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 13-13 सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। परीक्षा कक्ष में किसी भी परीक्षार्थी, कक्ष निरीक्षक, स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक आदि को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यदि किसी के पास मोबाइल मिला तो उसके विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

प्रश्नपत्र खोलने से लेकर परीक्षा पूर्ण होने तक सीसीटीवी कैमरे संचालित रहेंगे। परीक्षा पूर्ण होने के बाद ओएमआर शीट जमा होने के बाद ही परीक्षार्थियों को कक्ष से बाहर जाने दिया जाएगा। अभ्यर्थी को नीले रंग की तृतीय प्रति उपलब्ध कराई जाएगी। हरे रंग की द्वितीय प्रति कोषागार और गुलाबी रंग की मूल प्रति आयोग को भेजी जाएगी।




एसटीएफ तक की रहेगी निगरानी

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि परीक्षा बेहद संवेदनशील है। इसलिए परीक्षा में लगे सभी अधिकारी, शिक्षक प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखें। परीक्षा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहेगा। पुलिस के अलावा स्थानीय अभिसूचना इकाई, एसटीएफ, स्पेशल ऑपरेशन फोर्स परीक्षा की प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखेगी। शहर के मुख्य चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। 3 क्विक रिस्पांस टीमें भी निरंतर भ्रमणशील रहेंगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास संचालित फोटो स्टेट, साइबर कैफे की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन





इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र ने सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट से कहा सेक्टर मजिस्ट्रेट सुबह 6 बजे कोषागार से प्रश्नपत्र प्राप्त कर अपने अधीन परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेंगे। प्रश्नपत्र के बंडल सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में खोला जाएंगे। प्रश्न पत्र खोलना, परीक्षा के उपरांत ओएमआर शीट, पैकिंग की निरंतर वीडियोग्राफी करानी होगी। कुंवर आरसी महिला पीजी कॉलेज ब्लॉक-ए, ब्लॉक-बी, राजकीय इंटर कॉलेज, रामचंद्र सिंह लालचंद्र कन्या इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 480-480, नेशनल पीजी कॉलेज भोगांव, नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, दयानंद इंटर कॉलेज, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, देवस नागरी इंटर कॉलेज कुरावली एवं मलिखान सिंह इंटर कॉलेज कुरावली में 384-384 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें