फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के पिनाहट में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी मकान की छत, मलबे में दब गए तीन बच्चों समेत 14 लोग; छह गंभीर

Sun, 27 Sep 2026 10:49 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के पिनाहट में रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। घर  की छत भर-भराकर गिर पड़ी। इससे मलबे में 12 से अधिक लोग दब गए। छह की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव कप्तानपुरा में बारिश थमने के बाद रविवार देर शाम कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में तीन बच्चों समेत 14 लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद छह घायलों को गंभीर हालत में आगरा के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बुधवार को कप्तानपुरा निवासी महावीर की मौत हो गई थी। इसके बाद से घर पर रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था। रविवार देर शाम घर के सदस्य और रिश्तेदार गैलरी में बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से महावीर की पत्नी गीता देवी (50), परिवार के जेनेंद्र (14), रामवती (60), पूरन देवी (60), लालो (40), राजकुमारी (35), गुलशन (6), रामरती (75), संदीप (15), मनमोहन (19), गजराज (30), सूरज (18), मोहित (10) और नैतिक (5) घायल हो गए।

पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पिनाहट पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गीता देवी, जेनेंद्र, लालो, रामरती, पूरन देवी और नैतिक को आगरा रेफर कर दिया गया। सभी का उपचार जारी है। ग्रामीणों के अनुसार, मकान लगभग 40 वर्ष पुराना गाटर पत्थर से बना हुआ था।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। छत गिरने से तीन बच्चों समेत 14 लोग घायल हुए थे। हालत गंभीर होने पर छह लोगों को आगरा रेफर किया गया है। -अनिल कुमार, एसीपी पिनाहट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें