सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नरायन के मुताबिक, मलबे में दबकर देशी शराब के सेल्समैन रामबाग निवासी संजीव, ग्यासपुरा निवासी उमेश, गाहक किशोरपुरा निवासी त्रिलोकी और लोहामंडी निवासी नवल घायल हो गए। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
छत पर पानी भरने से हुआ हादसा
पुलिस ने हादसे का कारण पता किया। जिसमें सामने आया कि शराब की बिक्री जिन दुकानों में हो रही थी उनकी छत कमजोर हो गई थी। शनिवार को आई बारिश में छत पर पानी भर गया था। इससे छत भरभराकर गिर गई।