फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में दो दुकानों से लाखों की नकदी सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने दो दुकानों से लाखों की नकदी व सामान चोरी कर लिया। चोरों ने देवी रोड स्थित अंग्रेजी शराब के ठेका और लेनगंज स्थित किराना की दुकान में वारदात अंजाम दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी भगवान दयाल बुधवार को निर्धारित समय पर दुकान बंद कर घर चले गए थे। इस बीच बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बाजार बंदी के चलते दुकान बंद रही। शुक्रवार की सुबह भगवान दयाल ने दुकान खोली तो अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला।
दुकान स्वामी ने बताया कि चोर दुकान में रखी करीब डेढ़ लाख की नकदी, दो बोरा बादाम, 50 किलो काजू, एक बोरा लौंग सहित करीब 5.50 लाख की नकदी व सामान चुरा ले गए। चोरों ने छत पर चढ़ने के बाद झीना पर लगा दरवाजा तोड़ कर दुकान में प्रवेश किया था। दुकान स्वामी की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

दूसरी वारदात कैलाश गेट चौकी क्षेत्र में हुई। अग्रवाल निवासी सोनू गुप्ता शराब ठेका संचालक हैं। उनकी दुकान शहर के देवी रोड पर स्थित है। बृहस्पतिवार को वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह उन्हें दुकान का शटर टूटे होने की सूचना लोगों ने दी।
मौके पर जाकर देखा तो गोलक में रखी करीब 45 हजार की नकदी गायब थी। वहीं करीब इतनी ही कीमत की शराब भी चोरी हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
कोतवाली क्षेत्र में रात्रि गश्त की खुली पोल
किराना सामान के मुख्य बाजार लेनगंज स्थित एक दुकान से लाखों की चोरी कर ली गई। लेकिन कुछ ही कदम की दूरी पर पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को जरा भी भनक नहीं लग सकी। रात्रि गश्त करने वाली टीमों को भी कुछ पता नहीं ंलग सका। वहीं देवी रोड पर घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित मदार दरवाजे पर पुलिस पिकेट तैनात रहती है। लेकिन यहां ड्यूटी कर रहे कर्मियों को भी ठेका में हुई चोरी की जरा भी भनक नहीं लग सकी।
लेनगंज में हुई चोरी के मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। देवी रोड स्थित शराब ठेका में हुई वारदात संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भानूप्रताप सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें