फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंजः तमंचे के बल पर दुल्हन के जेवरात उतरवाए, दूल्हे और अन्य बारातियों से भी लूटपाट

Thu, 05 Jul 2018 01:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी के कासगंज के थाना ढोलना क्षेत्र में बदमाशों ने दूल्हा-दुल्हन और बारातियों से लूटपाट की। बदमाशों ने तमंचे के बल पर दूल्हन के जेवरात और अन्य सामान लूट लिए। 
विज्ञापन


इसकी सूचना रात में ही पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में काबिंग भी लेकिन उनको पकड़ने में नाकामयाब रही। 

अलीगढ़ के अतरौली नगला बंजारा गांव निवासी विपिन पुत्र बच्चन सिंह की बारात एटा के सकरौली गांव में आई थी। विदाई के बाद रात को ही बारात लौट रही थी। 
विज्ञापन

कासगंज ढोलना थाना क्षेत्र में भूपालगढ़ी के पास ड्राइवर ने कार रोक दी। तभी वहां खड़े बदमाश तमंचे के साथ आ गए और सभी को घेर लिया। 

तमंचे के बल पर दुल्हन के जेवरात उतरवा लिए। दूल्हे और अन्य बारातियों से भी नकदी आदि सामान लूट लिया। इसके बाद वहां से फरार हो गए। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। बदमाश दूल्हा-दुल्हन और अन्य बारातियों से करीब चार लाख रुपये से अधिक का माल लूटकर ले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें