फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़...बदमाश वसीम के पैर में लगी गोली, तीन साथी दबोचे

Wed, 19 Nov 2025 12:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसके तीन साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली का गिरोह कार में सवारी बैठाकर लूट कर रहा था। 13 नवंबर को मथुरा से हाथरस के लिए कार में बैठाकर युवक को लूटकर एत्मादपुर में फेंक दिया गया था। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंच गई। बुधवार की तड़के मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलाईं। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


आरोपी दिल्ली, गाजियाबाद और बागपत के रहने वाले हैं। वहां से आकर वारदात करते थे। हमीरपुर, थाना कुरारा के गांव ब्रह्मा का डेरा निवासी दीपक कुमार ने बताया था कि वह 13 नवंबर को सूरत से मथुरा ट्रेन से आए थे। वहां से हाथरस के सासनी में मौसी के घर जाने के लिए मथुरा बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा था। तभी दो युवक उसके पास आए। हाथरस जाने के लिए कार (टैक्सी) में बैठा लिया। चालक ने रास्ते में जाम लगने की बात कहकर आगरा होकर जाने की बात कही थी। रास्ते मे कार में बैठे युवकों ने दो मोबाइल व रुपये छीन लिए। 

विरोध करने पर बुढ़िया के ताल, एत्मादपुर के पास हाइवे पर गाड़ी से धक्का देकर गाड़ी लेकर फरार हो गए, गाड़ी से गिरने से उसके पैर में चोट लगने से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की तलाश में टीम लगी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि मामले में सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार का नंबर मिल गया। इससे आरोपियों की पहचान होने पर तलाश की जा रही थी। 
विज्ञापन


बुधवार तड़के यमुना एक्सप्रेस वे कट के पास आरोपियों की घेराबंदी कर ली गई। इस पर वाे फायरिंग करने लगे। जवाब में पुलिस की फायरिंग में एक घायल हो गया। तीन अन्य भी पकड़े गए। आरोपियों में बागपत स्थित थाना सिंघावली के अहीर मोहल्ला किराना डाकवाली गली अमीनगर के 51 वर्षीय वसीम के पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

वहीं दिल्ली, शाहदरा निवासी साहिल, गाजियाबाद के थाना लोनी स्थित पूजा कालोनी निवासी आरिफ उर्फ समीर और आरिफ को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से छीने गए दो मोबाइल, रुपये, दो डेबिट कार्ड, एक कार और एक तमंचा बरामद किया गया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों का एक गिरोह है, जो लोगो को गाड़ी में बैठाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं। वसीम पर पूर्व में अलग अलग थानों में मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें