फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, गल्ला व्यापारी से 23 लाख रुपये लूटे

Sat, 24 Nov 2018 11:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर हरियाणा के करनाल से धान का पेमेंट लेकर लौट रहे गल्ला व्यापारी से स्कार्पियो सवार बदमाश 23.37 लाख रुपये लूट ले गए। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर खुलासे के लिए दो टीम लगा दी हैं। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


पैगांव निवासी गणेश शर्मा पुत्र देवीराम शर्मा निवासी पैगांव की कृषि अनाज मंडी में आढ़त हैं। गणेश शुक्रवार की रात में करीब डेढ़ बजे रोडवेज बस से करनाल से 23.37 लाख रुपये लेकर अनाज मंडी के सामने उतरा।

बकौल पीड़ित रोडवेज बस से उतरकर वह लघुशंका करने लगे, तभी होडल की ओर से स्कार्पियो आकर रुकी। इसमें सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने पकड़ लिया और हथियार दिखाते हुए रुपयों से भरे बैग को लूट लिया और फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस दी। सूचना पर सीओ जगदीश कालीरमन, इंस्पेक्टर अमित कुमार फोर्स के साथ पहुंचकर रेंज स्कीम लागू कर स्कार्पियो की तलाश कराई। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया। 

शनिवार की सुबह जब आढ़तियों को घटना की जानकारी हुई तो वे थाने पहुंच गए। वहां इंस्पेक्टर से घटना के खुलासे की मांग की। लूट के खुलासे के लिए दो पुलिस टीम बनाई गई है। एक टीम घटनास्थल के समीप दुकानों पर लगे सीसीटीवी को खंगालने में लगी है। 

वहीं दूसरी टीम कस्बा प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में हरियाणा गई है। सीसीटीवी में घटना से संबंधित कोई हरकत नजर नहीं आई हैं। इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें