फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कपड़ों ने दे दिया चकमा...महिला जिसे समझ रही थी  फूड डिलीवर कंपनी का कर्मचारी, वो निकला लुटेरा

Tue, 04 Nov 2025 12:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ऑनलाइन फूड डिलीवर कंपनी के कर्मचारी की ड्रेस ने महिला को चकमा दे दिया। आरोपी उससे बैग छीन ले गया, जिसमें पीड़िता का आईफोन रखा हुआ था। 
विज्ञापन
लुटेरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर बाजार में खरीदारी के लिए आई महिला से बाइकर्स गैंग ने आईफोन लूट लिया। महिला ने बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। आरोपी बाइक सवार ऑनलाइन  फूड डिलीवर कंपनी का बैग अपनी पीठ पर टांगे हुए था। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


फुलट्टी बाजार निवासी ओशिन वर्मा ने बताया कि रविवार शाम 5:30 बजे बाजार में सामान खरीदने के लिए सदर बाजार आई थी। एचडीएफसी बैंक के सामने से पैदल जा रही थीं। तभी पीछे से बाइक पर एक बदमाश आया। उसने झपट्टा मारकर आईफोन लूट लिया। आरोपी की पीठ पर आनलाइन फूड डिलीवर कंपनी का बैग लटका हुआ था। वह उसके पीछे दाैड़ी। शोर भी मचाया। इस पर लोग जुट गए, लेकिन आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका।

वह सीओडी की तरफ भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के कैमरों की जांच की। फुटेज जांचने पर आरोपी की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सदर क्षेत्र में यह दूसरी घटना है। पूर्व में मधु नगर क्षेत्र में महिला से चेन लूट ली गई थी। हालांकि चोरी का केस दर्ज किया गया था। मामले की जानकारी पर चाैकी प्रभारी पर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें