घिरोर। थाना पुलिस ने रविवार को एक शातिर लुटेरे को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उसके दो साथी चकमा देकर भाग गए। पूछताछ में लुटेरे ने कई वारदात कबूल कीं। आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है।
थाना पुलिस को रविवार की सुबह सूचना मिली कि क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरे देखे गए हैं। एसआई अभिमन्यु मलिक ने टीम के साथ चेकिंग शुरू कर दी। कस्बा में पुल के पास एक बाइक सवार संदिग्धों को रोका तो वह भागने लगे। पुलिस ने एक लुटेरे को पकड़ लिया, उसके दो साथी चकमा देकर भाग गए। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम ललित कुमार निवासी गांव लालपुर दन्नाहार बताया। भागे हुए साथियों के नाम अनुज निवासी नगला दौलत सदर कोतवाली और अजय यादव निवासी नगला दौलत बताया। पकड़े लुटेरा के कब्जा से लूट में प्रयुक्त अपाचे बाइक व तमंचा कारतूस मिले। उसने पूछताछ में क्षेत्र में 35 मई को लखई पुल के पास साथियों के साथ एक महिला से लूट की वारदात अंजाम दी थी। इसके अलावा भी कई वारदात कबूल कीं। पकड़े गए लुटेरे को पुलिस ने जेल भेजा, वहीं साथियों की तलाश की जा रही है।