फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में यात्रियों से जहरखुरानी करने वाला गिरफ्तार, सफर के दौरान दोस्ती कर बनाता था शिकार

Wed, 11 Dec 2019 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस में यात्रियों से दोस्ती के बाद जहरखुरानी कर लूटने वाले गिरोह के सदस्य को आगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाश ने हाल ही में एक सराफ के नौकर को बेहोश कर लूटा था। उसके दो साथी पहले से जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

 
थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि मंगलवार को आईएसबीटी पर जहरखुरानी करने वाले गिरोह के सदस्यों के खड़े होने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। एक व्यक्ति कानपुर नगर स्थित थाना बिधनू के सनगमा रोड निवासी जमुना प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। 

उसके पास से 244 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका गिरोह बस स्टैंड पर सक्रिय रहता है। अकेले यात्रा करने वालों पर नजर रखते हैं। उनसे दोस्ती कर रास्ते में बिस्कुट और पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर देते हैं। यात्री के बेहोश होने पर सामान लूटकर फरार हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वेलरी शोरूम के कर्मचारी को लूटा था

हरीपर्वत क्षेत्र स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में कर्मचारी रणजीत बेरा से 1,185 ग्राम सोना लूटने के मामले में गिरोह के बदमाशों की तलाश थी। मूल रूप से पेड़ामल बाजार, मेरठ निवासी रणजीत आठ अगस्त को सोना लेकर मेरठ जा रहे थे। 

वो आईएसबीटी से बस में सवार हुए। रास्ते में जहरखुरान गिरोह ने बिस्कुट में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। रणजीत बेहोश हो गए। मेरठ पहुंचने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

गिरोह के दो सदस्य कानपुर निवासी भगवती प्रसाद और लखीमपुर खीरी निवासी विनोद उर्फ अशोक कुमार को भी पूर्व में हरीपर्वत पुलिस ने पकड़ा था। उन पर एक अन्य सराफ के नौकर को बेहोश करके हीरे लूटने का आरोप है। दोनों आरोपी अब भी जेल में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें