फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक भूखंड की वजह से पांच साल से अधर में आरओबी

Wed, 07 Sep 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एत्मादपुर-अहरन मार्ग पर टूंडला-गाजियाबाद ट्रैक पर 90 फीसदी पुल तैयार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एत्मादपुर-अहरन मार्ग पर 306 वर्ग मीटर भूखंड अधिग्रहीत न हो पाने की वजह से रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) का कार्य पिछले पांच से अधर में लटका है। सेतु निगम के अधिकारियों से लेकर जिला प्रशासन तक किसान को मनाने का प्रयास कर चुका है लेकिन बात नहीं बन पाई। इसकी वजह से लोगों को रेलवे फाटक बंद होने पर काफी समय बर्बाद करना पड़ रहा है। खतरा बना हुआ है सो अलग। जबकि इस आरओबी के साथ शुरू हुए अन्य नौ आरओबी का कार्य पूर्ण हो चुका है। इन पर वाहन खूब फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2011 में मुख्यमंत्री मायावती ने इसका शिलान्यास किया था। कुछ ही सालों में 306 वर्ग मीटर टुकड़े को छोड़कर शेष पर कार्य पूरा हो गया। यह टुकड़ा होतीलाल किसान है। सेतु निगम के अधिकारी इस किसान को वर्ष 2011 से ही जमीन देने के लिए मनाने में लगे हैं। उसे चार गुने मुआवजे का भी ऑफर दिया लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। इससे महज 10 फीसदी कार्य रुका हुआ है। सेतु निगम के इंजीनियर रविंद्र शर्मा का कहना है कि यदि जमीन का टुकड़ा मिल जाए तो 30 दिन में आरओबी पूरा हो जाएगा। इधर, किसान के बेटे दामोदर का कहना है कि उसकी जमीन आबादी में है, इसलिए इसका मुआवजा आबादी के हिसाब से मिलना चाहिए, कृषि की भूमि के हिसाब से नहीं।  
विज्ञापन


इनसेट
वर्ष 2012 में शुरू हुए पुल और आरओबी की स्थिति
इनका पूरा हो चुका है काम
1268.52 लाख रुपये की लागत से शमसाबाद-वाजिदपुर-रसूलाबाद-टूंडला मार्ग के गाढ़ घाट पर यमुना नदी पर पुल
32.67.70 लाख रुपये से गुरु का ताल से हरीपर्वत मार्ग पर आगरा कैंट-मथुरा रेल सेक्शन पर आरओबी
4496.58 लाख रुपये से रोहता-रुनकता मार्ग पर आरओबी
524.43 लाख रुपये से अकोला बेरी मार्ग पर घासी बाबा मंदिर के सामने खारी नदी पर पुल
2737.62 लाख रुपये से रुनकता-किरावली मार्ग पर आगरा-मथुरा रेल सेक्शन पर आरओबी
2028.55 लाख रुपये से रुनकता के पास अकबरा और नेरा गांव के बीच नेराघाट पर यमुना पर पुल
3932.66 लाख रुपये से सिकंदरा-बोदला रोड पर आरओबी
2961.30 लाख रुपये से खेरागढ़-इरादतनगर मार्ग पर आरओबी
2656.16 लाख रुपये से आंवलखेड़ा-जलेसर पर आरओबी

अधर में लटके कार्य
1082.07 लाख रुपये से एमजी रोड पर रावली मंदिर के सामने आरओबी
2585.77 लाख रुपये से आगरा कैंट-झांसी रेलवे ट्रैक पर बमरौली अहीर से नगला पदमा मार्ग पर आरओबी
2810.77 लाख रुपये से मलपुरा-इटौरा मार्ग पर आरओबी
9832.57 लाख रुपये से इनररिंग रोड परियोजना के अंतर्गत यमुना पर आठ लेन का पुल
14620.28 लाख रुपये से इनररिंग रोड परियोजना के अंतर्गत आठ लेन आरओबी

एत्मादपुर-अहरन मार्ग पर आरओबी: एक नजर
749 मीटर लंबा आरओबी बनना है
306 वर्ग मीटर टुकड़े को छोड़ शेष पर कार्य पूरा
2232.66 लाख रुपये है परियोजना की लागत
2012 मार्च में शुरू हो गया था निर्माण कार्य
17 किसान दे चुके परियोजना के लिए जमीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें