फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज: बस में पुरानी टिकट देख भड़के यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आगरा से मैनपुरी के लिए चली रोडवेज बस में परिचालक ने पुरानी तारीख के टिकट बांट दिए। इससे बस में सवार यात्री भड़क गए। काफी देर तक यात्रियों और परिचालक में कहासुनी हुई। शनिवार को कुछ यात्रियों ने रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। अफसरों का तर्क है कि गलती से ईटीएम में गलत तारीख सेट हो गई थी, जिसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब आठ बजे मैनपुरी डिपो की बस आगरा से मैनपुरी के लिए रवाना हुई। परिचालक कृष्णवीर सारस्वत ने बस में सवार यात्रियों को टिकट देना शुरू किया। टिकट पर 27 मार्च 2017 की तारीख देखकर बस यात्री भड़क गए। बस यात्रियों ने परिचालक पर पुराना टिकट देकर किराए में हेराफेरी का आरोप लगाया। इस बीच यात्रियों ने सही टिकट देने की मांग की। कुछ यात्रियों और परिचालक के बीच कहासुनी भी हुई। परिचालक ने तर्क दिया कि इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन में खामी के चलते तारीख गलत आ रही है। इस पर यात्रियों का तर्क था कि जब बढ़ा हुआ किराया अंकित किया गया है तो फिर तारीख अपटेड क्यों नहीं की गई।
बहस के बीच बस टूंडला से पहले खराब हो गई। इस पर यात्री दूसरी बसों से गतंव्य के लिए रवाना हुए। शनिवार को यात्री अनूप शुक्ला शिकायत दर्ज कराने बस स्टैंड पहुंचे और मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

रास्ते में बस भी दे गई धोखा
मैनपुरी डिपो की बस रास्ते में यात्रियों को धोखा दे गई। बस टूंडला के पास खराब हो गई। बीच रास्ते में सर्दी के मौसम में बस खराब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री अनूप शुक्ला ने बताया कि बस खराब होने के कारण वह करीब साढ़े 11 बजे मैनपुरी पहुंच सके।
विज्ञापन

संभव है कि तकनीकी खामी की वजह से ऐसा हुआ होगा। मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
पीके श्रीवास्तव, एआरएम मैनपुरी डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें