फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: रोडवेज संविदा कर्मी की छत से गिरकर मौत, संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

Tue, 16 Aug 2022 11:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

रोडवेज संविदा कर्मी की छत से गिरकर मौत हो गई। ये हादसा रात में उस समय हुआ जब संविदा कर्मी टॉयलेट करने के लिए जागा।
विज्ञापन
demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के  गांव कठफेरी में रोडवेज संविदा कर्मी की छत से गिरकर मौत हो गई। ये हादसा रात में उस समय हुआ जब संविदा कर्मी टॉयलेट करने के लिए जागा। छत पर संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव कठफेरी का रहने वाला संजीव सिंह गहलोत पुत्र प्रताप सिंह गहलोत ग्राम रोडवेज में संविदा पर चालक था। बताया गया है कि बीती रात वह छत पर सो रहा था। रात में टॉयलेट करने के लिए वह जागा। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर गया। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मच गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया है कि  संजीव  सिंह के तीन बच्चे हैं। वहीं इस हादसे के बाद मृतक की पत्नी कंचन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें