फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2022: फिरोजाबाद में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, घर-घर लहराया तिरंगा

Tue, 16 Aug 2022 09:25 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

आजादी के अमृत महोत्सव में घर-घर तिरंगा लहराया। पुलिस लाइन, जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों में कार्यक्रम हुए। युवाओं ने तिरंगा रैली निकालीं। 
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की रही धूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन, जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों के साथ स्कूलों में तिरंगा फहराया गया। शहर से लेकर कस्बों तक युवाओं ने तिरंगा यात्रा भी निकालीं। तिरंगा यात्रा में मां भारती और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। हर कोई आजादी के जश्न में सराबोर दिखाई दिया। 

विज्ञापन


जसराना के तहसील परिसर में एसडीएम विवेक राजपूत ने झंडारोहण किया। इस दौरान तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह एव अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। एसडीएम ने बच्चों को पुरुस्कृत किया। ब्लाक में ब्लाक प्रमुख संध्या लोधी ने बीडीओ रजत कुशवाहा के साथ झंडारोहण किया। 

घर-घर लहराया तिरंगा 

नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता ने ईओ अनूप राय, सभासद एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ झंडा फहराया। ब्लाक संसाधन केंद्र पर एबीएसए राजकुमार ने झंडारोहण किया। कोतवाली परिसर में सीओ अनिवेश कुमार सिंह ने कोतवाल आजादपाल सिंह की मौजूदगी में झंडा फहराया। आजादी के अमृत महोत्सव घर-घर तिरंगा लहराया। 

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले के हर घर पर तिरंगा लहराने की तैयारी प्रशासन की ओर से की गई। ग्राम पंचायतों में घर-घर तिरंगा पहुंचाने का काम किया गया। स्कूल, अस्पताल, बिजली के खंभे, पानी की टंकी, वाहनों एवं दुकानों पर भी तिरंगा झंडा शान से लहराया। स्वतंत्रता दिवस पर सुबह से शाम तक देशभक्ति के गीत गूंजते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें