फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोडवेज बसों का ठहराव रुका, डग्गामार उठा रहे फायदा

Wed, 21 Jan 2026 03:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। हाईवे के भगवान टाॅकीज से लेकर रामबाग तक अवैध स्टापेज पर रोडवेज बसों के ठहराव पर अंकुश के बाद डग्गामार वाहन चालक सक्रिय हो गए हैं। पुलिस कार्रवाई न होने के कारण वह धड़ल्ले से सवारियों को बैठा रहे हैं। उनसे मनमाफिक किराये की वसूली भी कर रहे हैं। मंगलवार को सोशल मीडिया पर डग्गामार बस का एक वीडियो भी वायरल हुआ।
विज्ञापन




हाईवे के आईएसबीटी कट, अबुल उलाह दरगाह के सामने, वाटर वर्क्स और रामबाग पर रोडवेज बसों के ठहराव से जाम लगता है। साथ ही डग्गामार बसें भी संचालित होती हैं। अवैध बस स्टापेज की वजह से हादसे भी हो चुके हैं। तीन दिन पहले प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने अवैध स्टापेज पर खड़ी होने वाली बसों पर सख्ती बरतते हुए कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस पर रोडवेज के आरएम ने दिशानिर्देश दिए। नियमों का पालन कराने के लिए टीम को लगाया गया।

मंगलवार को भी यातायात पुलिस और रोडवेज के अधिकारियों ने बसों को अबुल उलाह दरगाह कट पर नहीं खड़ा होने दिया। रोडवेज बसों का ठहराव तो रुक गया मगर अब इसका फायदा डग्गामार बसें उठा रही हैं। इनके चालक और परिचालक सवारियों को बैठाने का काम कर रहे हैं। अलीगढ़ और फिरोजाबाद रूट की सवारियों को भी अभी जानकारी नहीं है। इस कारण वो जल्दीबाजी में इन बसों में यात्रा करने के लिए मजबूर हैं। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक, हाईवे पर अवैध स्टापेज पर 15 हजार से अधिक लोग बसों में बैठते हैं। इनमें रोडवेज बसों में बैठने वाले 65 से 70 प्रतिशत तक हैं। बाकी लोगों को डग्गामार बसों में सफर करना पड़ता है। डग्गामार वाहन चालकों पर कोई अंकुश भी नहीं लग रहा है। यह भगवान टाॅकीज, अबुल उलाह दरगाह कट समेत अन्य स्टापेज से सवारियां बैठा रहे हैं।


यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने निजी एवं डग्गामार बसों में सवारियां बैठाने पर सवाल खड़ा किया है। पदाधिकारी सत्य नारायण शर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस संरक्षण में डग्गामार बसों को भरा जा रहा है। यूनियन के पास पुलिस के सामने डग्गागार बसों में सवारियां बैठाने का वीडियो है। इन स्थानों पर रोडवेज बसों को खड़ा नहीं होने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियम सबके लिए बराबर हो, अगर निजी डग्गामार बसें नो पार्किंग जोन में खड़ी होकर भरी जाएंगी तो रोडवेज का कर्मचारी बसें वहीं खड़ी करके बस की चाबी जिला प्रशासन को सौंप देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें