फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन कोटाः बसें पहुंचते ही खुशी से झूमे छात्र-छात्राएं, पुलिस अफसरों से बोले... आपका था इंतजार

Sat, 18 Apr 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा परिक्षेत्र की 200 और झांसी की 100 बसों को कोटा रवाना किया गया
विज्ञापन
आईएसबीटी आगरा से कोटा जाती रोडवेज की बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा में कोचिंग कर रहे आगरा और आसपास के लगभग 1700 छात्र-छात्राओं को लेने के लिए जैसे ही रोडवेज की बसें पहुंचे, वैसे ही उनके चेहरे खिल गए। आगरा से 200 बसों केसाथ गए पुलिस अधिकारियों को देखते ही छात्र-छात्राओं ने कहा, आपका कबसे इंतजार था? बसों के साथ गए क्षेत्राधिकारी रीतेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्र उनसे ऐसे लिपट गए मानो उनके परिजन आ गए हों। वे सुबह से इंतजार कर रहे थे कि कब बसें आएं।
विज्ञापन


प्रदेश के तकरीबन आठ हजार छात्र-छात्राएं कोटा में फंसे हुए हैं। इन्हें लेने के लिए प्रदेश से शुक्रवार को 450 बसें रवाना की गई। 200 आगरा से गई। ये देर शाम वहां पहुंच गई।

आईएसबीटी पर तड़के चार बजे से बसों को सैनिटाइजेशन कराने का सिलसिला शुरू हो गया था। हरेक बस में अधिकतम 30 छात्रों को बैठाया जाएगा। रोडवेज के अफसरों ने ऑपरेशन कोटा के दौरान चालक, परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। बस में पुलिसकर्मी, गार्ड व अटेंडेंट भी रवाना हुए।
विज्ञापन

बसों के साथ जाने वाले पुलिसकर्मियों की जानकारी एकत्रित करता दरोगा - फोटो : अमर उजाला
प्रदेशभर के विभिन्न जिलों के कोटा में आईआईटी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे छात्रों ने पहला लॉकडाउन तो गुजार लिया, लेकिन दूसरे लॉकडाउन के शुरू होने पर विद्यार्थियों ने भाजपा नेताओं से घर पहुंचाने की गुहार लगाई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 300 बसों को कोटा भेजने के निर्देश दिए।

ऑपरेशन कोटा : फोन आया और चल दिए चालक-परिचालक 
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि ऑपरेशन कोटा के लिए बसों के चालक, परिचालकों को आपातकालीन ड्यूटी पर बुलाया गया। ये फोन पर जानकारी मिलते ही मिशन के लिए दौड़ लिए। इटावा व अलीगढ़ से भी बसें मंगवाई गईं। इन्हें भी दोबारा आगरा में सैनिटाइज करवाया गया। सेवा प्रबंधक एसपी सिंह ने अभियान की कमान संभाली।
विज्ञापन

स्पेशल ड्यूटी पर जाने वाले चालक परिचालकों का पूरा ख्याल: आरएम

रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद उन्हें मास्क, सैनिटाइजर, नाश्ते का पैकेट व पानी की बोतल उपलब्ध करवाई जाएंगी। शनिवार को यह बसें आगरा और झांसी पहुंचेगी। अपने गृह जनपद आने के बाद भी छात्रों की दोबारा स्क्रीनिंग की जाएगी, इसके बाद इन्हें परिवारीजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

दोबारा होगा सैनिटाइजेशन
बसों के यहां पहुंचने पर दोबारा सैनिटाइजेशन करवाया जाएगा। चालक, परिचालकों का भी स्वास्थ्य परीक्षण होगा। - मनोज कुमार त्रिवेदी, आरएम, आगरा परिक्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें