बरौली अहीर। श्यामो से नोएडा के लिए रोडवेज अब प्रतिदिन बस चलाएगा। समाज सेवी विजय सिंह लोधी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल और एआरएम हेमंत तिवारी से मुलाकात कर यह मांग की थी। शनिवार को विजय सिंह लोधी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। पहले दिन यहां से 11 सवारियों ने सफर किया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि बस प्रतिदिन आगरा फोर्ट से शमशाबाद होते हुए राजाखेड़ा जाएगी। वहां से वापिस शमशाबाद होते हुए श्यामों दुर्गा मंदिर पहुंचेगी। यहां से सुबह 8 बजे नोएडा के लिए रवाना होगी। संवाद