मैनपुरी। औंछा से दिल्ली के लिए रोडवेज बस सेवा की शुरूआत हो गई। एटा डिपो की एक बस का संचालन औंछा से दिल्ली के लिए शुरू हुआ है। ग्रामीण इस मार्ग पर बस संचालन की मांग लंबे समय से कर रहे थे। बस औंछा से सकीट, एटा होकर दिल्ली तक जाएगी। समाजसेवी बॉक्सी गुप्ता ने बस को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया। यात्रियों की सुविधा के लिए एटा डिपो ने रोडवेज की एक बस का संचालन औंछा से दिल्ली तक के लिए शुरू कर दिया है। इस मार्ग पर बस का संचालन शुरू होने से इस क्षेत्र के लोगों के लिए दिल्ली तक का सफर आसान हो जाएगा। एटा डिपो की यह बस औंछा, सकीट, एटा, अलीगढ़ होते हुए दिल्ली तक जाएगी। दिल्ली से वापस इसी रास्ते से बस लौटेगी। स्थानीय निवासी दीपक कुमार, सुनील गुप्ता, चमन खान, रिंकू, सतनेश, मोहित, राकेश कुमार, ब्रजेश गिरी, शिवरतन गुप्ता आदि ने बस संचालन पर खुशी जताई है।