फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पेड़-पाैधों की सुरक्षा पर दिया जोर

Sat, 22 Mar 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के श्री एकरसानंद आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को पहले दिन भारतीय संस्कृति में धार्मिक पादपों का शास्त्रीय एवं वैज्ञानिक महत्त्व विषय पर देश भर से आए विद्वानों ने अपने विचार रखे। संगोष्ठी का उद्घाटन प्रो. शिवशंकर मिश्र की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों का धार्मिक और सांस्कृतिक के साथ वैज्ञानिक महत्व भी है। इसलिए हमें पेड़ पौधों की सुरक्षा पर ध्यान देना होगा। प्रो. रामसलाही द्विवेदी ने भारतीय संस्कृति में धार्मिक पादपों के शास्त्रीय और वैज्ञानिक महत्त्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने ने बताया कि प्राचीन काल से ही भारत में पेड़-पौधों को धार्मिक और सांस्कृतिक महत्त्व दिया गया है। विभिन्न धार्मिक ग्रंथों और परंपराओं में पेड़-पौधों को देवताओं और पवित्रता का प्रतीक माना गया है। प्रो. रामानुज उपाध्याय ने कहा भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों का गहरा सांस्कृतिक महत्त्व है।कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. शिवशंकर मिश्र ने कहा कि पेड़-पौधों में देवताओं का निवास माना जाता है। पीपल को भगवान विष्णु का और तुलसी को देवी लक्ष्मी का। इन पेड़-पौधों की पूजा करना और उनकी रक्षा करना भारतीय संस्कृति की आवश्यकता है। डॉ. यशवंत कुमार त्रिवेदी ने कहा कि पेड़-पौधों का न केवल सांस्कृतिक महत्त्व है, बल्कि उनका वैज्ञानिक महत्त्व भी है। संगोष्ठी के पहले दिन डॉ. मोहित कुमार, अंकिता सिंह, दीपक मिश्रा, डॉ. विजय गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामबदन पांडेय, डॉ. कल्पना, डॉ. महेश कुमार द्विवेदी, डॉ. विजय कुमार शुक्ल, डॉ. गयाप्रसाद द्विवेदी, डॉ. संजीव मिश्रा वैद्य, डॉ. अभिषेक तिवारी, डॉ. श्याममोहन मिश्रा, काव्यांशी मिश्रा, डॉ. देशबंधु गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें