फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोडवेज बस के चालक-परिचालक को पीटा

Thu, 20 Feb 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। लोनी डिपो की बस के चालक व परिजचालक को आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पीटकर घायल कर दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद एटा के गांव सत्तारपुर कंसुरी निवासी स्वदेश कुमार लोनी डिपो की रोडवेज बस पर परिचालक हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार की शाम थारे में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उनकी बस में अलीगढ़ से बैठे एक यात्री ने कस्बा का टिकट लिया और शाम के समय बस जब कुरावली थाने के पास पहुंची तो वहीं पर रोकने के लिए कहने लगा। उन्होंने कहा कि बस तो स्टैंड पर ही रुकेगी। बस स्टैंड़ पर पहुंचते ही आरोपी ने अपने भाई के साथ मिल कर उनके व चालक के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वह व चालक सत्यवान घायल हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें