थाना रसूलपुर क्षेत्र में ग्राम मोढ़ा के पास मजदूरों से भरी मैक्स में इटावा डिपो की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में मैक्स सवार 12 श्रमिक घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
2 of 5
हादसे के घायलों को अस्पताल ले जाते रेलवे कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि श्रमिक रेलवे का काम करने के लिए जा रहे थे। श्रमिकों को टूंडला रेलवे के अस्पताल भेज दिया गया। वहीं आरोप है कि एंबुलेंस सेवा एक बार फिर से धोखा दे गई। काफी देर तक दुर्घटनास्थल पर एंबुलेंस नहीं पहुंची।
विज्ञापन
3 of 5
घायलों की मदद को आगे आए रेलवे कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे में काम करने वाले श्रमिकों को लेकर मैक्स जा रही थी। गांव मोढ़ा के समीप इटावा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही इटावा डिपो की रोडवेज बस ने मैक्स में टक्कर मार दी। हादसे में नारखी के सिकंदरपुर निवासी रामेंद्र पुत्र रामकिशोर, नगला पान सहाय निवासी भूपेंद्र पुत्र नेत्रपाल सिंह, रेलवे कालोनी लाइनपार निवासी तेजेंद्र पुत्र किशनपाल, उपदेश पुत्र जलेश यादव, अमन सिंह पुत्र शिवेंद्र सिंह, अजीत सिंह पुत्र रतीराम, सपनेश पुत्र रामस्वरूप, मो. शहजाद पुत्र मोहम्मद रफीक, राहुल यादव पुत्र विजय बहादुर, अभिषेक पुत्र ओमप्रकाश घायल हो गए। हादसे की सूचना पर एसएचओ रसूलपुर बीडी पांडेय और रेलवे के सहायक मंडल अभियंता यूबी सिंह यादव, पीडब्ल्यूआई देवेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर केसी वर्मा, आईओडब्ल्यू संजीव कुमार पहुंच गए।
4 of 5
अस्पताल में भर्ती हादसे के घायल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि बाद में घायलों को उपचार के लिए रेलवे के टूंडला स्थित अस्पताल ले जाया गया। वहीं जब एंबुलेंस समय से नहीं पहुंची तो घायलों की मदद के लिए रेलवे कर्मचारी आगे आए और अपने वाहनों से उन्हें अस्पताल ले गए।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
एसएचओ बीडी पांडेय ने बताया रेलवे में ठेकेदार के साथ काम करने वाले श्रमिकों से भरी मैक्स में रोडवेज ने टक्कर मारी थी। तहरीर आने पर अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।