फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस और ट्रक में आमने सामने की भिड़ंत, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के नवीगंज में ओवरब्रिज के ऊपर कानपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं 25 से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेवर और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

नवीगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात कानपुर से दिल्ली जा रही आजाद नगर डिपो की रोडवेज बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को बाहर निकालने के बाद बेवर सीएचसी और जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो गम्भीर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक 30 वर्षीय युवक की समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो सकी थी।
यह हुए घायल
हादसे में घायलों में रूपेंद्र, विशाल, अनुज निवासी इंदरगढ़ कन्नौज, दशरथ निवासी असलाबाद कन्नौज, ज्ञानेंद्र निवासी लेलेपुर कन्नौज, सुमित निवासी नौगवां दिबियापुर, ब्रजेश राठौर निवासी जगदीशपुर कन्नौज, पूजा, राधा निवासी छिबरामऊ, शेरजा, सीमा निवासी ओसेर कन्नौज, हरेंद्र निवासी बलिया, राजबहादुर नगला विचित्र भोगांव, सतीश ढातापुरवा सौरिख, विनय कन्नौज,अंशिका, शिवेंद्र, प्रीती निवासी कुंवरपुर, बनवारी कन्नौज, शैलेंद्री, अरविंद निवासी नगला तेज सौरिख, कामता सिंह निवासी नरौली बांदा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें