फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू छात्रों को छोड़कर अलीगढ़ लौट रही रोडवेज बस एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल

Sun, 03 May 2020 10:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के रोडवेज बस डिवाइडर से टकरा गई। यह बस सिद्धार्थनगर में छात्रों को छोड़ने के बाद अलीगढ़ लौट रही थी। हादसे में चालक सहित पांच लोग चोटिल हो गए। सभी को सैफई मेडिकल कॉलेज से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन


अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्रों लेकर सिद्धार्थनगर गई थी। छात्रों को छोड़ने के बाद बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस होते ही अलीगढ़ लौट रही थी। रविवार तड़के तकरीबन पौने पांच बजे बस करहल थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 89 के पास डिवाइडर से टकरा गई। 

Trending Videos
विज्ञापन

हादसे में अलीगढ़ निवासी बस चालक गिर्राज सिंह सहित एएमयू के सुरक्षाकर्मी नईम खान, मोहम्मद सलीम, हामिद, जाहिद निवासीगण अलीगढ़ चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

सभी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि बस में सवार लोगों को मामूली चोट लगी थी। सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें