हादसे में अलीगढ़ निवासी बस चालक गिर्राज सिंह सहित एएमयू के सुरक्षाकर्मी नईम खान, मोहम्मद सलीम, हामिद, जाहिद निवासीगण अलीगढ़ चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
सभी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि बस में सवार लोगों को मामूली चोट लगी थी। सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।