आगरा। फतेहपुर सीकरी में पर्यटन को बढ़ावा देने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने छह करोड़ रुपये की लागत के कार्य मंजूर किए हैं। भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने सात अहम प्रस्ताव भेजे थे।
विधायक ने पथकर और अवस्थापना निधि से फतेहपुर सीकरी के क्षेत्र में सतफेरा से जोताना तक 3.52 करोड़ से सड़क निर्माण के अलावा ग्वालियर गेट से इस्लामगंज तक 2.18 करोड़ की सड़क मंजूर हो गई है। तेरह मोरी बांध पर झील चौपाटी व बोटिंग, रोपवे निर्माण और आरओ प्लांट जैसे कार्य भी जल्द शुरू होंगे। एडीए ने प्राथमिकता के आधार पर फिलहाल तीन कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है, जबकि शेष चार प्रस्तावों को भी जल्द हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से सीकरी में पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय नागरिकों को बेहतर जन सुविधाएं मिलेंगी।