फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सात नए वार्ड में बनाई जाएंगी सड़कें और नाली

Thu, 04 Apr 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सात साल पहले नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किए गए सात नए वार्ड में पक्की सड़कें और जलनिकासी के लिए नाली बनाई जाएंगी। सभासदों की ओर से विकास कार्य के दिए गए प्रस्तावों को नगर पालिका की मंजूरी मिली है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही वंचित इलाकों में काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र में सात साल पहले सात नए वार्ड शामिल किए गए थे। शहर के बाहरी इलाकों में बसे गांवों को इन वार्ड में शामिल किया गया था। शहर के बाहरी हिस्से वाले इन सात नए वार्ड में विकास की लंबे समय से दरकार है। देहात में शामिल रहे इन इलाकों में आज भी कई स्थानों पर गलियां कच्ची हैं। जलनिकासी के लिए नालियां नहीं होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी गलियों में बहता रहता है। इससे गलियों में कीचड़ सहित दलदल तक हो जाता है।

वार्ड सभासदों द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर नगर पालिका द्वारा १६ पक्की सड़कें तथा ११ नालियां बनाने की मंजूरी मिली है। पांच सड़कों और चार नालियों को बनाने का काम टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद शुरू भी हो चुका है। शेष कार्यों का काम आचार संहिता हटने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू कराया जाएगा। सात नए वार्ड में विकास कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें