फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए कराई गई मुनादि

विज्ञापन
कासगंज सोरों गेट चौराहे के समीप होता फोरलेन का निर्माण - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। फोरलेन सड़क निर्माण के लिए शहर की आबादी में काम तेजी से चल रहा है। लोक निर्माण विभाग ने अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देते हुए मुनादी करा दी है। तमाम लोग अपने भवनों से अतिक्रमण हटाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

कासगंज-एटा के बीच फोरलेन सड़क निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। शहर की आबादी क्षेत्र में काम को जल्द पूरा करने की कवायद तेजी के साथ की जा रही है। वैसे तो प्रशासन अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चला रहा है। वहीं निजी भवनों से अतिक्रमण हटाने के लिए भवन स्वामियों को नोटिस और चेतावनी जारी की है।
लोक निर्माण विभाग ने गुरुवार को सरकुलर रोड इलाके में मुनादी कराई और अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द फोरलेन की हद से अतिक्रमण हटा लें अन्यथा लोक निर्माण विभाग जेसीबी से अतिक्रमण हटवा देगा और जुर्माना भी लगाएगा। पीडब्ल्यूडी की चेतावनी के बाद कई भवन स्वामी अपने अतिक्रमण हटाने लगे हैं।
विज्ञापन

सड़क निर्माण का काम भी तेज
जहां एक ओर लेाक निर्माण विभाग अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी करा रहा है वहीं सड़क निर्माण का काम भी विभाग ने तेज कर दिया है। सोरों गेट इलाके में कुछ हद तक सड़क का निर्माण कराया जा चुका है।
दी गई है चेतावनी
- अतिक्रमण हटाने के लिए भवन स्वामियों को चेतावनी दे दी गई है। यदि भवन स्वामी अतिक्रमण नहीं हटाएंगे तो जेसीबी से अतिक्रमण हटावा दिया जाएगा और जुर्माना भी वसूला जाएगा। - सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें