सोरों (कासगंज)। तीर्थनगरी के पौराणिक स्थल भागीरथी गुफा जाने वाला मार्ग जर्जर हो चुका है। इससे दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। गुफा तक का मार्ग तीन किलोमीटर है। जिसमें 2 किलोमीटर का मार्ग विधायक निधि से बनवाया जा चुका हैं। शेष एक किलोमीटर का मार्ग जो पालिका की सीमा में आता है। इस मार्ग की नगर पालिका ने सुध नहीं ली है। लोगों ने पालिका प्रशासन से मार्ग को ठीक कराने की मांग की है।
बड़ी संख्या में आते हैं श्रद्धालु
भागीरथी गुफा के दर्शन को बड़ी संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु आते हैं। इस महत्वपूर्ण मार्ग का जीर्णोंद्धार प्राथमिकता से होना चाहिए। जिससे लोगों को परेशानी न हो।
चेतराम, निवासी होडलपुर।
मार्गों का कराया जाए निर्माण
पौराणिक तीर्थनगरी में आस्था के भागीरथी गुफा, लहरा घाट, पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग आदि की स्थिति अच्छी नहीं हैं। सभी का निर्माण कराया जाए। - गोपाल दुबे, तीर्थ पुरोहित।
जलभराव से खराब होती है सड़क
होडलपुर से आ रहे नाले की कभी सफाई नहीं होती, जिससे गंदा पानी उफनकर ईदगाह के पास सड़क पर भरता रहता है। जिससे सड़क खराब हो जाती हैं।- राजेश राजपूत, निवासी होडलपुर
निर्माण कार्य गुणवत्ता का अभाव
चाहे सड़क निर्माण हो या पालिका द्वारा कराए जाने वाले अन्य निर्माण कार्य सभी में गुणवत्ता का अभाव रहता है। जिसके कारण अल्प समय में ही सड़क खराब हो जाती है। - अतुल पाराशर, निवासी सोरों।
शीघ्र कराया जाएगा निर्माण
भागीरथी गुफा को जाने वाले मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी नहीं है। अवर अभियंता को को भेजकर स्थिति का जाएजा कराया जाएगा। निर्माण का एस्टीमेट बनवाकर शीघ्र कार्य कराया जाएगा। - मुन्नी देवी, पालिकाध्यक्ष।