कासगंज। मानसून समाप्त होने के बाद शहर की चार मुख्य सड़कों निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इनके निर्माण में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत आएगी। इनकी निविदाएं पूर्व में ही जारी हो चुकी हैं। शहर के बाजार की चारों प्रमुख सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। इनमें गड्ढे हो चुके हैं। इसके कारण कई बार राहगीर और वाहन चालक चोटिल भी हो चुके हैं। इसे ध्यान में रखते हुए इन चारों सड़कों का निर्माण कराने के लिए नगर पालिका ने योजना तैयार की। निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का सर्वे करने के बाद इनका एस्टीमेट तैयार किया गया। इसके बाद लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पूर्व ही इनकी निविदाएं भी जारी करा दी गईं। आचार संहिता के बाद इनका काम शुरू कराया जाता, इससे पूर्व ही बारिश शुरू हो गई। अब मानसून समाप्त होते ही इन सड़कों के निर्माण का काम शुरू करा दिया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत आएगी।