फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुड़िया मेले के लिए आज से रवाना होंगी बसें

Thu, 18 Jul 2024 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मुड़िया मेला शुरू हो चुका है। मेले में जाने वाले यात्रियाें के लिए डिपो से बसों की रवानगी बृहस्पतिवार से शुरु होगी। मुड़िया मेले में भीड़ बढ़ने के साथ ही बसों को भी बढ़ाया जाएगा।डिपो से मुड़िया मेले के लिए डिपो से 15 बसों की डिमांड की गई थी। जिसको भेजने के लिए डिपो ने तैयारी की है। यह बसें सोमवार को मथुरा जानी थीं लेकिन अभी मुड़िया मेले में भीड़ अधिक नहीं होने के चलते अभी बसों को डिपो से रवाना नहीं किया गया। अब श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना है। जिसे ध्यान में रखते हुए अब बृहस्पतिवार से बसों को मुड़िया मेले के लिए रवाना किया जाएगा। पहले चरण में पांच बसों को रवाना किया जाएगा। जैसे-जैसे मुड़िया मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी, बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जरूरत के अनुसार मुड़िया मेले में बसों को भेजा जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना होगा। डिपो से जाने वाली बसें 22 जुलाई तक मथुरा में ही रहेंगी। वहां कासगंज की बसों की व्यवस्था संभालने के लिए दो लिपिकों को भी भेजा जाएगा।एआरएम ओम प्रकाश ने बताया कि मुड़िया मेले में बृहस्पतिवार से भेजना शुरु कर दिया जाएगा। डिपो की 15 बसें भेजी जाएंगी, यह बसें मथुरा में 22 जुलाई तक रहेंगी। जिससे मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें