फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का हाल: चार मजदूरों के भरोसे चार किमी. सड़क का निर्माण, मुसीबत झेल रहे लोग; सो रहे हैं अधिकारी

Mon, 26 Oct 2026 09:15 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के अर्जुन नगर, अजीत नगर और बारह खंभा क्षेत्र में करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण धीमी गति से होने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का दावा है कि मौके पर केवल चार मजदूर काम कर रहे थे। विधायक के आश्वासन के बाद भी काम में तेजी नहीं आने पर सोमवार से दोबारा धरना शुरू करने का एलान किया गया है।
विज्ञापन
बारह खंभा रेलवे फाटक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अर्जुन नगर, अजीत नगर और बारह खंभा के लोगों को सड़क निर्माण के नाम पर राहत नहीं मिल रही है। करीब चार किलोमीटर लंबे मार्ग पर निर्माण की धीमी रफ्तार से लोगों में आक्रोश है। सोमवार से दोबारा धरने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का दावा है कि शनिवार को रात में मौके पर केवल चार मजदूर काम करते मिले। विधायक जीएस धर्मेश के आश्वासन के बाद भी काम में तेजी नहीं आने पर लोगों ने विरोध जताया है। शनिवार देर रात स्थगित किया गया धरना सोमवार से बारह खंभा फाटक पर फिर शुरू करने का एलान किया गया है। इस मार्ग से रोजाना करीब चार लाख लोग आवागमन करते हैं।

निर्माण कार्य में लापरवाही की सूचना पर क्षेत्रीय सामाजिक संगठन लिटिल स्टेप सेवा फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने अर्जुन नगर चौराहे पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन और विरोध में दिग्विजय सिंह, भरत सिंह, अश्वनी बिट्टू, ललित शर्मा, देवेन्द्र देवी, राजेश चौधरी, महेंद्र सिंह फौजदार, अमित शर्मा, कपिल, मोहित गुप्ता, अनिल शुक्ला और नवीन चोपड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें