फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क निर्माण शुरू, ग्रामीणों ने खत्म की भूख हड़ताल

Wed, 11 Mar 2026 02:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरौली अहीर। गांव श्यामों में 14 दिन से चल रही ग्रामीणों की भूख हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने के बाद ब्लॉक खंड विकास अधिकारी गामा सिंह यादव ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराई।
विज्ञापन




ग्राम श्यामों में मुकदम मार्केट से टंकी चौराहा तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव था। विधायक बेबीरानी मौर्य ने इसे तीन वर्ष पहले स्वीकृत कराया था। किसी कारणवश यह कार्य अधूरा रह गया। लगभग 150 मीटर सड़क की हालत बेहद खराब थी। इससे राहगीर आए दिन घायल हो रहे थे। समाजसेवी विजय सिंह लोधी ने विभाग और विधायक प्रतिनिधि से कई बार शिकायत की। समाधान न होने पर ग्रामीणों ने 15 फरवरी से धरना शुरू किया था जो 25 फरवरी से भूख हड़ताल में बदल गया था। मार्ग के निर्माण के लिए 16 लाख 7 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। धरनास्थल पर बेनीराम, मलखान सिंह, लाखन सिंह, चेतन सिंह, चुन्नीलाल, राजवीर सिंह, जगदीश, खुशपाल सिंह और किशनपाल सिंह, आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें