फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्था के गड्ढे: मेयर के घर के पास दो जगह धंसी सड़क, बल्केश्वर में घटिया निर्माण की शिकायत

Tue, 03 Nov 2020 04:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
यहीं पर धंसी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में नगर निगम के इंजीनियरों और ठेकेदारों ने मेयर नवीन जैन के घर के पास ही सड़क बनाने में लापरवाही दिखाई। मेयर के घर के पास ई-ब्लॉक में हाल में ही बनी सड़क दो जगह से धंस गई। ई-ब्लॉक में लक्ष्मी नारायण मंदिर पार्क रोड पर दो गड्ढे हो गए, जिसकी शिकायत क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम में की। इसी तरह मेयर के घर के पास बल्केश्वर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के काम में नालियों का अलाइनमेंट टेढ़ा और कई जगह संकरा कर दिया गया है। लोगों ने मेयर से घटिया निर्माण की शिकायत की है।

विज्ञापन

 
पिछले महीने कमला नगर के ई-ब्लॉक में सड़क का निर्माण नगर निगम ने कराया है। कमला नगर जनकल्याण समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा ने लक्ष्मी नारायण मंदिर पार्क रोड पर सड़क के बीचो-बीच दो गड्ढे होने की शिकायत मेयर से की है। उन्होंने कहा कि सड़क धंसने से हुए गड्ढों से दुर्घटना का खतरा है, इसके अलावा ठेकेदार ने टाइल लगाते समय मलबा नालियों में भर दिया। 


नाली का अलाइनमेंट टेढ़ा-संकरा

अग्रवन से लेकर वाल्मीकि पुलिया तक सड़क चौड़ीकरण का काम 1.82 करोड़ से किया जा रहा है, लेकिन भारतीय स्टेट बैंक के पास कुछ दिनों पहले बनी नाली की दीवार गिरने के कगार पर है। बल्केश्वर के लोगों ने ठेकेदार पर घटिया निर्माण सामग्री उपयोग करने के और नाली का अलाइनमेंट टेढ़ा और कई जगह संकरा किए जाने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियर और ठेकेदार की लापरवाही

मेयर नवीन जैन ने कहा कि कमला नगर के ई ब्लॉक में दो जगह सड़क धंसने के मामले में प्रथम दृष्टया अवर अभियंता और ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है। सड़क निर्माण के दौरान लापरवाही बरती गई है। फर्म से सड़क की मरम्मत कराने के साथ उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बल्केश्वर में भी सड़क चौड़ीकरण के काम में लापरवाही बरती गई तो कंपनी के खिलाफ कार्रवाई निश्चित होगी।

दयालबाग में छह जगह से धंस गई थी सड़क

दयालबाग क्षेत्र में महज दो माह के अंदर 6 स्थानों पर सड़कें धंस चुकी हैं, जिसमें एक मोटर साइकिल तक गिर चुकी है। दयालबाग 100 फुटा रोड पर सड़क धंसने से ट्रॉला फंस गया था, जबकि एक कार और मोटर साइकिल गड्ढे में गिर गई थी। सभी जगहों पर सड़कें  सीवर लाइन की लीकेज के कारण धंस गई थीं, जिस पर क्षेत्रीय लोगों ने आंदोलन किया। तब जाकर सीवर लाइन की मेंटेनेंस करने वाली कंपनी वीए टेक वबाग ने गड्ढों की मरम्मत और सीवर लाइन के लीकेज दूर की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें