फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीवर लाइन टूटने से धंसी सड़क, गाड़ियां फंसीं, लगा जाम

विज्ञापन
जूता मंडी में फंसे वैन और ट्रैक्टर। हरीपर्वत पर लगा जाम।
विज्ञापन
आगरा। कोठी मीना बाजार से पचकुइयां के बीच जूता मंडी के सामने जर्जर सीवर लाइन टूट जाने से दो जगह सड़क धंसने से गड्ढे हो गए। बुधवार सुबह राजनगर से निकल रही वैन और ट्रैक्टर इसमें फंस गए। 8 इंच व्यास की पुरानी सीवर लाइन का बड़ा हिस्सा गल लाने के कारण करीब 20 फीट सड़क का हिस्सा धंस गया। सीवर के तेज प्रेशर के कारण मिट्टी का कटान अंदर ही अंदर होता रहा, जिस वजह से सड़क खोखली हो गई। दोपहर में पंपिंग स्टेशन की लाइन बंद कर मरम्मत का काम शुरू किया गया, जो शाम 7 बजे पूरा हो सका।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 7 बजे स्कूली बच्चों को लेने जा रही वैन राजनगर स्थित जूता मंडी के सामने सड़क धंसने से फंस गई। क्षेत्रीय पार्षद बंटी माहौर के मुताबिक सीवर लाइन का तेज बहाव होने से करीब 20 फीट का हिस्सा पूरी तरह से खोखला हो गया। यहां सीएम ग्रिड की सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके लिए आया पानी का टैंकर और ट्रैक्टर खोखली सड़क पर चला तो फंस गया। दो वाहन एक साथ फंसे तो हाइड्रा और बुलडोजर के जरिए वाहनों को निकलवाया गया। सीएम ग्रिड के तहत चल रहे काम के चलते यहां कटान से हुए गड़्ढों को भरवाया गया। जलकल विभाग को सूचना देने पर वीए टेक वबाग की टीम पहुंची, जिसने शाम तक राजनगर पंपिंग स्टेशन की मुख्य सीवर लाइन को जुड़वाया, तब जाकर पंपिंग स्टेशन रात में चालू किया जा सका।

- सड़कों पर चलना मुश्किल है। कभी भी कोई भी सड़क धंस रही है। वैन और ट्रैक्टर सड़क धंसने से फंस गए। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। निगम सड़कों और सीवर लाइनों का सर्वे कराकर जर्जर लाइनें बदलवाए।
विज्ञापन

- बंटी माहौर, पार्षद, राजनगर

- जूता मंडी के सामने की सड़क पर सीवर गला हुआ पाइप निकला है। इसी के लीक होने के कारण सीवर सड़क के अंदर ही अंदर भरकर मिट्टी का कटान करता रहा। दो गाड़ियां इसमें फंस गई थी, जिन्हें तत्काल ही बाहर निकलवाया गया और मरम्मत के निर्देश दिए गए
अरविंद श्रीवास्तव, चीफ इंजीनियर, नगर निगम

- राजनगर पंपिंग स्टेशन से कोठी मीना बाजार के बीच यह राइजिंग मेन टूटी थी, जिसकी मरम्मत करा दी गई है। रात में ही लाइन चालू कर दी गई है। 8 इंच व्यास की इस लाइन के जरिए राजनगर से बिचपुरी 40 एमएलडी एसटीपी तक सीवर भेजते हैं।
- तनवीर शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर, वीए टेक वबाग


खंदारी में सीवर लाइन लीक होने से धंसी सड़क
बुधवार की सुबह ही खंदारी में सीवर लाइन के कारण सड़क धंस गई। मैनहोल के पास का करीब 5 फीट हिस्सा धंसा तो लोगों ने यहां हादसे से बचाव के लिए पेड़ों की टहनियां और मलबा डलवा दिया ताकि कोई हादसे का शिकार न हो। मानसून से पहले ही सड़क के गड्ढाें को भरवाया गया था। निगम के चीफ इंजीनियर अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क धंसने की जांच कराई जाएगी। टीम भेजकर बृहस्पतिवार को मरम्मत कराएंगे।
विज्ञापन

जूता मंडी में फंसे वैन और ट्रैक्टर। हरीपर्वत पर लगा जाम।

जूता मंडी में फंसे वैन और ट्रैक्टर। हरीपर्वत पर लगा जाम।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें