शहर के गंगेश्वर कालोनी में नगर पालिका ने कराया इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण । स्रोत-नगर पालिका
कासगंज। शहर के गंगेश्वर कालोनी क्षेत्र में 10 साल से जर्जर सड़क का पर इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। नगर पालिका ने निर्माण कार्य पर 11.74 लाख रुपये खर्च किए। सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने से लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।क्षेत्र में शिशु मंदिर के समीप कालीचरन के घर से मोहनलपाल व राजकुमार के घर की ओर जाने वाली सड़क का 10 साल से जर्जर हाल था। वार्ड 9 सभासद आलोक कुमार ने बताया कि जर्जर सड़क व नाली बनवाने के लिए लोगों की मांग पर नगर पालिका ने बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास किया। इसके बाद दो माह पूर्व शुरू हुआ सड़क पर इंटरलॉकिंग, सीसी नाली और पुलिया का निर्माण कार्य अब पूरा हो गया है। इसके निर्माण पर 17.74 लाख रुपये की लागत आई है। सड़क बनने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।