फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने कुचली 8 वर्षीय बच्ची को रौंदा, मौत

Sat, 05 Apr 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बहन के साथ डेयरी से दूध लेकर लौट रही साइकिल सवार 8 वर्षीय बच्ची को शुक्रवार शाम मौरंग लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने रौंद दिया। थाना एलाऊ क्षेत्र में शुक्रवार शाम को हुए इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक शव को लेकर भाग निकला और आधा किमी दूर सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी नगेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मृतका की पहचान नैना पुत्री श्यामवीर सिंह निवासी गांव मलिखानपुर के रूप में हुई है। आरोपी चालक भी उसी गांव का रहने वाला है। नैना शुक्रवार शाम को बड़ी बहन रंजना के साथ डेयरी पर दूध लेने गई थी। दूध लेकर दोनों बहनें साइकिल पर सवार होकर घर लौट रही थीं। मलिखानपुर मोड़ के पास मौरंग लादकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने दोनों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद नैना सड़क पर गिर गई और चालक उसे रौंद दिया। बहन को लहूलुहान देख रंजना बदहवास हो गई। इसी बीच चालक नैना के शव को ट्रैक्टर पर रखकर भाग निकला। बाद में रंजना जैसे-तैसे घर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन बच्ची के शव तक पहुंचे। फिर पुलिस आई और नैना के शव को मोर्चरी भिजवाया। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें