फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर हाईवे पर हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, तीन घायल; किशोरी की माैत

Fri, 06 Feb 2026 01:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जयपुर हाईवे पर मोड़ बाइपास चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक की माैत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सीकरी-जयपुर हाईवे पर मोड़ बाईपास चौराहे पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार चार सब्जी विक्रेताओं को राैंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक किशोरी की माैत हो गई। गंभीर रूप से घायल हुए तीन अन्य लोगों का एसएन हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है। डाॅक्टरों ने सभी की हालत नाजुक बताई है। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित भी रहा।
विज्ञापन


हादसा सुबह 10.30 बजे करीब हुआ। पुलिस के मुताबिक, ग्राम बांसी, रूपवास निवासी रामशरण पुत्र पूरन सिंह अपनी बाइक पर ऊषा, छाया पुत्री जोगेंद्र एवं नवीन पुत्र भगीरथ के साथ फतेहपुर सीकरी मंडी से सब्जी लेकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। सीकरी-जयपुर हाईवे स्थित मोड़ बाईपास चौराहे पर बाइक मोड़ते समय भरतपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को राैंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में छाया (12 वर्ष) पुत्री जोगेंद्र की माैत हो गई। तीन अन्य सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन



स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनएचएआई की एंबुलेंस से तीनों घायलों को एसएन अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी फतेहपुर सीकरी ने बताया हादसे के बाद चालक भाग निकला। ट्रक को हिरासत में लिया गया है। हादसे में घायल हुए तीनों सब्जी विक्रेताओं की हालत डाॅक्टरों ने चिंताजनक बताई है।

आधा घंटा देरी से पहुंची एनएचएआई की एंबुलेंस
दर्दनाक हादसे पर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। उनका आरोप है कि तत्काल सूचना दिए जाने के बावजूद एनएचएआई की एंबुलेंस घटनास्थल पर करीब आधा घंटे देरी से पहुंची। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


हाईवे के मोड़ पर नहीं लगाए साइन बोर्ड
दरअसल, क्रिटिकल केयर टीम एनएचएआई के अधिकारियों से कई बार हाईवे पर बने मोड़ों पर साइन बोर्ड लगवाने की मांग कर चुकी है। इसके बावजूद साइन बोर्ड नहीं लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें