मैनपुरी। खरपरी बंबा के पास शुक्रवार की सुबह एक बाइक सवार को मार्ग से गुजर रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, वहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रंपुरा निवासी वीर बहादुर सिंह भदौरिया (70) वर्तमान में शहर के आवास विकास कालोनी में मकान बनाकर परिजन के साथ निवास कर रहे थे। शुक्रवार की दोपहर वह खरपरी रोड पर लगे अपने स्पेलर से शहर आ रहे थे। बाइक जब बंबा के पास पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रही कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में वीर बहादुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस उन्हें जिला अस्पताल लेकर आई। वहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। हादसे में वृद्ध की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।