फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: चबूतरा तोड़कर बजरंगबली की मूर्ति कर दी गायब, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। बाईपास पर ग्रामसभा की जमीन पर बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाए जाने के साथ ही चबूतरा तोड़ कर बजरंग बली की मूर्ति को गायब कर दिया गया। कार्रवाई की प्रक्रिया एसडीएम की मौजूदगी के बीच हुई। इस दौरान मूर्ति हटाए जाने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी शिवनारायण शर्मा के साथ राजस्व विभाग की टीम बाईपास मार्ग पर पुलिस बल के साथ पहुंची। वहां कुछ ग्रामीणों द्वारा झोपड़ी और मंदिर बनाने के साथ ही ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर खेती की गई थी। राजस्व टीम ने जेसीबी से ग्राम समाज की चार बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं और सरसों की फसल को ट्रैक्टर द्वारा जुतवा कर नष्ट करवा दिया है। इस दौरान बजरंब बली का चबूतरा भी हथौड़ा से तोड़ दिया गया। चबूतरा तोड़ने के बाद वहां लगी बजरंग बली की मूर्ति को प्रशासन द्वारा गायब कर दिया गया। वहां मौजूद किसी ग्रामीण द्वारा मूर्ति हटाए जाने का वीडियो बना लिया गया। शुक्रवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में हथौड़ा से एक एक व्यक्ति चबूतरा पर लगी बजरंग बली की प्रतिमा को हटाने के लिए पीछे की दीवार को प्रहार कर तोड़ता नजर आ रहा है।

मंडी के पास रख दी गई मूर्ति
प्रशासन द्वारा बाईपास रोड पर कार्रवाई के दौरान हटवाई गई बजरंग बली की प्रतिमा के बारे में जानकारी की गई। तब पता चला कि प्रतिमा को मंडी के पास रखवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
बाद में नोट करा दिया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें