फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई अनियंत्रित पिकअप, चालक की मौत

विज्ञापन
मृतक बलवीर सिंह का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
दन्नाहार। लालपुर सथिनी गांव के पास शुक्रवार देर रात पिकअप पेड़ से जा टकराई। हादसे में चालक की मौत हो गई। युवक थाना कुर्रा क्षेत्र का रहने वाला था। देर रात वह डेयरी पर किसी काम से जा रहा था।
विज्ञापन

गांव घुरारी निवासी बलवीर सिंह (42) पिकअप से दूध सप्लाई करता था। शुक्रवार की देर रात वह थाना क्षेत्र स्थित डेयरी पर पिकअप लेकर किसी काम से जा रहा था। गांव लालपुर सथिनी के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार की सुबह पुलिस ने शव को निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दन्नाहार क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हादसे में चालक बलवीर सिंह गंभीर रूप से घायल होकर गाड़ी में फंस गया था। रात भर मार्ग से वाहन गुजरते रहे। शायद पुलिस के गश्ती वाहन भी उधर से होकर गुजरे होंगे। मगर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। परिजनों के मुताबिक देर रात उक्त डेयरी पर दूध लादने वाली एक अन्य पिकअप भी उधर से निकली। गाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त देखा, मगर रुक कर जानने की कोशिश नहीं की। अगर कोई समय पर बलवीर की मदद करता तो शायद जान बच सकती थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक देर रात हादसे के बाद 100 नंबर डायल किया। हादसे की जानकारी भी दी गई। मगर कोई भी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। हालांकि पुलिस द्वारा हादसे की किसी भी सूचना से इनकार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें