कासगंज पटियाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एसडीएम दुर्घटना में मृतकों के परिजनों से जानका?
- फोटो : KASGANJ
पटियाली (कासगंज)। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में मंगलवार को हुए दो सड़क हादसों में साले-बहनोई समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ट्रैक्टर पलटने से साले-बहनोई की मौत हुई है। जबकि एक घायल गया है। दूसरे हादसे में मैक्स पिकअप ने स्कूटी सवारों को टक्कर मारी। इसमें स्कूटी चालक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। दोनों घायलों को रेफर किया है।
सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव म्यांऊ निवासी नहीम (17) पुत्र तौहिद, मोहसीन (18) पुत्र निशाद स्कूटी से कादरगंज बदायूं मार्ग पर सुबह नौ बजे जा रहे थे। पीछे से आ रही मैक्स ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे दोनों दूर जा गिरे। नहीम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मोहसीन को गंभीर हालत में रेफर कर दिया है। अज्ञात मैक्स चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
दूसरी घटना दोपहर करीब एक बजे हुई। थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र के गांव चिरौली निवासी भुवनेश (22) पुत्र डालचंद्र अपने 20 वर्षीय साले बरेली निवासी बबलू और गांव ही भूदेव के साथ ट्रैक्टर से सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव लभेड़ में काम करने गया था। खेत से लौटते समय ट्रैक्टर पुलिया पर आकर पलट गया। इससे ट्रैक्टर सवार भुवनेश, बबलू और भूदेव दब गए। हादसे में भुवनेश और बबलू की मौके पर मौत हो गई। भूदेव को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ रेफर किया है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
एसडीएम ने किया घटनास्थल का मुआयना
पुलिया पर ट्रैक्टर पलटने की सूचना पर एसडीएम शिव कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया। एसडीएम सीएचसी पटियाली भी गए। यहां मृतक के परिजनों और पुलिस से जानकारी ली।
कादरगंज-बदायूं मार्ग पर हुए हादसे की प्राथमिकी मृतक के पिता की तहरीर पर दर्ज कर ली है। जबकि दूसरे हादसे में अभी तहरीर नहीं मिली है। मृतक के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। दो घायलों का उपचार अलीगढ़ में चल रहा है।
दशरथ सिंह, थाना प्रभारी, सिकंदरपुर वैश्य।