फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूज कराने जा रहे बाइक सवार दंपती को कार ने मारी टक्कर, पति की मौत

विज्ञापन
कासगंज के पटियाली में सड़क हादसे में मृतक प्रमोद का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
पटियाली। अलीगंज मार्ग स्थित ग्राम ढकपुरा के निकट दूज कराने जा रहे दंपती की बाइक कार की चपेट में आ गई। इसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी व मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत का शिकार प्रमोद कुमार (22) शाक्य पुत्र नरपत सिंह निवासी ग्राम नगला रोकरी हुआ। वह अपनी पत्नी गीता को साथ लेकर बाइक से दूज कराने के लिये जनपद फर्रुखाबाद थाना नवाब गंज के गांव आथुइया अपनी सुसराल जा रहा था। गीता की गोद में उसकी 5 माह की बच्ची शिवानी थी।
प्रमोद की बाइक जैसे ही क्षेत्र के ग्राम ढकपुरा के निकट पहुंची उसी समय अलीगंज की ओर से तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों ही गंभीर घायल हो गए। प्रमोद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

घायल पत्नी गीता व बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह इंदौलिया ने बताया कि कार को कब्जे में लेते हुए जनपद फर्रूखाबाद निवासी कार चालक राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रमोद के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें