कासगंज। ढोलना के नगला खगार के निकट बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा-साले की मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के लिए भेज दिए हैं। अमांपुर के सुभाष नगर निवासी सोनू (28) पुत्र रोशन लाल अपने साले अजीत पुत्र मुकुट निवासी बाजनगर सहावर के साथ दिल्ली से बाइक पर घर लौट रहे थे। नगला खंगार के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों के गंभीर चोट आ गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों ने जब उनके शव सड़क पर पड़े देखे तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना उनके परिजनों को दी। सूचना पाकर उनके परिजन अस्पताल आ गए। शव देखकर परिजन चीत्कार कर उठे। इसके बाद पुलिस ने उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भ्ेाज दिया।