भोगांव। थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल युवक की मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन ने मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही कार्रवाई की मांग की है। गांव महानंदपुर निवासी संतोष कुमार ने बताया कि 16 फरवरी को भाई सुखवीर सिंह (31) कस्बा से बाजार करने के बाद साइकिल से घर वापस आ रहा था। नगला पति के पास पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुखवीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया था। 26 फरवरी को इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन इटावा में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर ले आए। अंतिम संस्कार करने के बाद संतोष ने कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद