फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक सवार मौसेरे भाइयों में मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
कासगंज में सड़क हादसे में मृतक युवक नीलेश के परिजन पोस्टमार्टीम गृह पर बैठे - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज/पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में कादरगंजपुल के समीप बाइक में कार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मौसेरे भाईयों में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई उछलकर पुल से नीचे जा गिरा। उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत का शिकार नीलेश (18) पुत्र जयसिंह पिथनपुर भुजपुरा गंजडुंडवारा अपने मौसेरे भाई रेनू (23) पुत्र मदनलाल निवासी रंपुरा पटियाली के साथ बंदायू में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होकर वापस बाइक से घर जा रहे थे। कादरगंजपुल के समीप पहुंचने पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से नीलेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रेनू उछलकर पुल के नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रेनू को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं नीलेश की मौत की जानकारी उसके परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। कार चालक मौके से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें