फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों से सहमा यूपी, आगरा में 8 और बुलंदशहर में 5 लोगों की मौत

Tue, 19 Feb 2019 08:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार को प्रदेश में हुए दो हादसों मे कुल 13 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। पहला हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ जहां 8 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हुए जबकि दूसरा हादसा बुलंदशहर में हुआ जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव क्षेत्र के गांव बुर्ज सुखदेव के निकट बेकाबू एंबुलेंस ने आईटेन कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नोएडा की तरफ से आ रही एंबुलेंस डिवाइडर को तोड़ती हुई दूसरी ओर से आ रही आईटेन कार से टकरा गई। इस हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार 10 लोगों में से 8 की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार तड़के करीब 5 बजे दिल्ली से एक एंबुलेंस शव को लेकर बिहार जा रही थी। थाना बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 138 के समीप तेज गति एंबुलेंस डिवाइडर तोड़ कर दूसरी तरफ आगरा से आ रही कार से टकरा गई।

जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कुछ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और शवो को पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है।

मृतकों की पहचान हरी सिंह पुत्र चमन सिंह निवासी जम्मू, आसमां पत्नी जहीर, रिजवान पुत्र जहीर, शोहिल अहमद, ताहिर और शोहिल की पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन

बुलंदशहर: वृंदावन जा रहे श्रद्धालुओं की कार नहर में गिरी, 5 लोगों की मौत

बुलंदशहर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
अनूपशहर थाना क्षेत्र के मखैना नहर में श्रद्धालुओं से भरी कार मंगलवार सुबह को गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर मेडिकल सेंटर रेफ़र किया गया है।

जानकारी के अनुसार ये लोग मुरादाबाद से वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खडे लोग भी कार की टक्कर से नहर में जा गिरे। हालाकि अभी मरने वालों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। 

पुलिस और गोताखोरों की टीम अन्य लोगों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतकों में कार सवार चार लोग और सड़क के किनारे खड़ी महिला शामिल है। हादसे की जगह पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें