फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर की टक्कर के बाद खड्ढ में पलटा ट्रैक्टर, आठ घायल

विज्ञापन
कुरावली में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कुरावली। घिरोर मार्ग पर शुक्रवार सुबह कंटेनर की टक्कर से लहसुन से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गए। हादसे में ट्रैक्टर सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना औंछा क्षेत्र के गांव ईसई गोपालपुर निवासी राजीव कुमार शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लहसुन लादकर कुरावली स्थित मंडी में बिक्री के लिए ले जा रहे थे। ट्रॉली में आठ लोग सवार थे। कुरावली-घिरोर मार्ग पर पहुंचने के बाद गांव विशनपुर में बने ब्रेकर के पास पीछे से आ रहे कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी।
अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ ही कंटेनर भी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।
हादसे में लहसुन के बोरा के ऊपर बैठीं कमला देवी पत्नी जितेंद्र, भूपेंद्र पुत्र बाबूराम निवासी नगला केहरी, सीमा पत्नी जालंधर निवासी गांव गोपालपुर, देवेंद्र पुत्र रामभरोसे, ऊषा पत्नी विपिन, सूरज पुत्र जय सिंह निवासी गांव ईसई गोपालपुर घायल हो गए। वहीं ट्रक में सवार भूरे पुत्र श्रीचंद्र निवासी शांति नगर फिरोजाबाद, जितेंद्र पुत्र रामप्रकाश निवासी नगला मंगली घिरोर घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से कमला देवी व ऊषा को सैफई रेफर कर दिया गया। उधर उपचार के बाद कंटेनर चालक अस्पताल से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें