फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: कासगंज में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने 14 वर्षीय किशोर को रौंदा, मौत

Fri, 16 Dec 2022 09:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज

सार

कासगंज में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े किशोर को कुचल दिया। हादसे में किशोर की मौत हो गई। कार चालक भारतीय वायु सेना में कार्यरत है।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार कार ने 14 वर्षीय किशोर को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार डिवाइडर पार करती हुई दूसरी तरफ पहुंच गई। चालक को ग्रामीणों ने कार के शीशे तोड़कर बाहर निकाला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोरों थाना के प्रहलादपुर इलाके में नगला खंजी के रहने वाला प्रदीप ( 14) पुत्र मुकेश कुमार सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान कासगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार डिवाइडर पार करती हुई दूसरी तरफ पहुंच गई। 

ग्रामीणों ने कार के शीशे तोड़कर कार चालक को बाहर निकाला। जांच में सामने आया कि कार चालक भारतीय वायु सेना में कार्यरत है। वायु सेना कर्मी ने बताया कि नींद आने के चलते यह हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह ट्रांसफर के बाद सामान लेकर अपनी नई पोस्टिंग पर जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें